खगडि़या, जून 28 -- बेलदौर, एक संवाददाता। बोबिल पंचायत के मुस्लिम टोल भोर्रहा बासा के अस्थाई खेल मैदान में शनिवार को एमसीसी के तत्वावधान में टी ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला लीग मैच मधेपूरा जिला के रघुनाथपुर एवं प्रखंड के पचौत टीम के बीच खेला गया। जिसमें रघुनाथपुर की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए दस ओवर एक गेंद में सभी विकेट खोकर 101 रन बनाया, जबकि जबाब में उतरी पचौत की टीम केवल आठ ओवर तीन गेंद में महज 45 रन बना कर ऑल आऊट हो गई। जिससे रघुनाथपुर की टीम ने पहला लीग मैच बहुत बड़े रन के अंतर से जीत कर टुर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। पहले लीग मैच का मेन आफ दि मैच का खिताब बिजेता टीम के खिलाड़ी पंकज कुमार को दिया गया। टुर्नामेंट का उद्घाटन बोबिल पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि ऋषव कुमार ने फीता काटकर किया। जबकि इस मौके प...