सीवान, मई 31 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। डाक प्रमंडल सीवान के अंतर्गत रघुनाथपुर उप डाकघर के नवसृजित भवन का उद्घाटन डाक महाध्यक्ष उत्तरी प्रक्षेत्र, मुजफ्फरपुर पवन कुमार सिंह ने शुक्रवार को फीता काटकर किया। उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार से किया गया। इस उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में डाक विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। अपने संबोधन में भारतीय डाक सेवा के अधिकारी ने कहा कि रघुनाथपुर के इस उप डाकघर के नवसृजित भवन के निर्माण से विभागीय कार्यों में गति आएगी और आम लोगों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण डाक सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

उद्घाटन समारोह की विशेषताएँ उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह भवन कर्मचारियों के कार्य निष्पादन को भी अधिक प्रभावी बनाएगा। इस अवसर पर डाक महाध्यक्ष ने रघुनाथपुर उप डाकघर...