बदायूं, जनवरी 26 -- बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या तीन स्थित रघुनाथजी मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय महायज्ञ धार्मिक श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। रविवार को गुप्त नवरात्रि के सातवें दिन महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर विधिविधान से आहुतियां अर्पित कीं। महायज्ञ के संचालक पंडित राजीव शर्मा ने बताया कि यह महायज्ञ नौ दिनों तक चलेगा। इसका समापन 27 जनवरी को पूर्ण आहुति एवं हवन के साथ होगा। इस मौके पर लोकेश बाबू वाष्र्णेय, आदर्श माहेश्वरी, राजीव वार्ष्णेय, जितेंद्र वार्ष्णेय, मुकुल शर्मा, लक्ष्मी गुप्ता, वीणा वार्ष्णेय, रानी खासट आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.