बेगुसराय, अप्रैल 23 -- भगवानपुर, निज संवाददाता। तेयाय ओपी क्षेत्र के रघुनंदनपुर गांव में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीण दहशत में हैं। चोरों ने बुधवार की देर रात रघुनंदनपुर गांव के वार्ड संख्या 9 निवासी स्व. नंदनारायण चौधरी के सूने घर का ताला तोड़ चोरी की। स्व. नंदनारायण चौधरी की पत्नी शांति देवी पटना में रहती हैं। घर सूना रहता है। ग्रामीणों की सूचना पर पीड़िता गुरुवार को घर पहुंचीं तो घर का ताला टूटा पाया। पीड़िता थाने में दिए आवेदन में 50 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी के जेवरात सहित अन्य सामानों की चोरी किए जाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पाकर तेयाय ओपी अध्यक्ष कुमारी निकिता भारती ने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने जल्द से जल्द चोरी की घटना का उद्भेदन किए जाने का दावा किया। विदित हो कि 14 अप्...