मुजफ्फरपुर, अप्रैल 21 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिवाईपट्टी थाना के रघई गांव में मंगलवार रात सांदिग्ध स्थिति में विवाहिता सीता कुमारी 25 की मौत हो गई। उसका शव छत के पंखे से साड़ी के फंदा में लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर एफएसएल से जांच कराई।मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने दरबाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। दो साल पहले ही उसकी शादी रघई के अरुण कुमार से हुई थी। पति परदेश में मजदूर करता है। दो महीना पहले ही वह घर से गया है। घर पर सास‌ और ससुर के अलावा कोई नहीं है। महिला को कोई बच्चा भी नहीं है। वह सास-ससुर से अलग रहती थी। थानाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार राय ने बताया कि एफएसएल की टीम से जांच कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया ह...