जहानाबाद, जुलाई 16 -- अरवल, निजी प्रतिनिधि। हैदराबाद में 07 से 11 जुलाई तक चलने वाले रग्बी फुटबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अरवल के छात्र-छात्राओं ने गोल्ड मेडल एवं ब्रांज मेडल प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में आयुष राज ने गोल्ड मेडल तो दिव्यांशु भारती एवं खुशबू कुमारी ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। इस अवसर पर पायस मिशन स्कूल के निदेशक राज कुमार एवं प्राचार्या सोनम मिश्रा ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया एवं उनके भविष्य के लिये शुभकामनाये दी। यह भी पढ़ें- विश्व स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच रहे अमित कुमार सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...