नवादा, सितम्बर 1 -- नवादा जिला खेल के क्षेत्र में लगातार ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कर रहा है। इसी कड़ी में जिले के युवा रग्बी खिलाड़ी पवन राज ने भारतीय रग्बी टीम में जगह बनाकर न केवल नवादा बल्कि पूरे बिहार को गौरवान्वित कर दिया है। चुटकिया बीघा, नवादा निवासी रविंद्र यादव के पुत्र पवन राज का चयन चीन में 5 एवं 6 सितंबर को आयोजित होने वाली एशियाई रग्बी अंडर-18 चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में किया गया है। यह भी पढ़ें- Ara News: सीबीएसई ईस्ट जोन : माउंट लिट्रा के छात्रों ने जीते 18 पदकपवन राज का चयन पवन राज के भारतीय टीम में चयन से जिले के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। वह नवादा जिले के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ ह...