रखरखाव न होने से पेड़-पौधे सूख रहे
नोएडा, मार्च 16 -- ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर स्वर्ण नगरी में रखरखाव न होने के कारण ग्रीन बेल्ट पर लगे पेड़-पौधे सूख रहे हैं। सेक्टर में रहने वाले अंकित ने बताया कि ग्रीन बेल्ट को सुंदर बनाने के लिए प्राधिकरण ने कई प्रकार के पेड़ लगाए थे। इन्हें सुरक्षित रखने के लिए जाली भी लगाई गई। हालांकि, देखरेख के अभाव में ज्यादातर पेड़ सूख चुके हैं। बाकी भी पेड़ भी सूखने की कगार पर हैं। इससे ग्रीन बेल्ट की हरियाली गायब होते जा रही है। प्राधिकरण से शिकायत करने पर भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.