हरिद्वार, जुलाई 7 -- हरिद्वार, संवाददाता। कांवड़ यात्रा से पहले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और बेहतर संचालन को ध्यान में रखते हुए उषा ब्रेको लिमिटेड ने मां मनसा देवी और मां चंडी देवी रोपवे को अर्द्धवार्षिक रखरखाव के लिए कुछ दिनों तक बंद रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान रोपवे प्रणाली का तकनीकी निरीक्षण भी कराया जाएगा। ऊषा ब्रेको के महाप्रबंधक मनोज डोभाल ने बताया कि मां मनसा देवी रोपवे 8 जुलाई से 11 जुलाई और मां चंडी देवी रोपवे 13 जुलाई से 16 जुलाई 2026 तक रखरखाव के चलते संचालित नहीं होगा। कंपनी ने बताया कि जून माह में मनसा देवी रोपवे की रोप बदली गई है। यह भी पढ़ें- पुजारियों के कुर्तों में जेब नहीं होंगे, दान पर कड़ी नजर; राममंदिर चढ़ावा चोरी के बीच उत्तराखंड में बड़ा फैसला इसके चलते ब्रिडकुल की ओर से नामित निरीक्षण समिति 10 जुलाई 2026 को रोपवे...