पीलीभीत, जुलाई 13 -- जहानाबाद। जहानाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग 30 बरेली से रिठौरा नवाबगंज जहानाबाद होते हुए हरिद्वार तक जाने वाला मार्ग रखरखाव के अभाव में खराब है। यहां गड्ढा युक्त हाईवे किसी भी वक्त हादसे का सबब बन सकता है। हाईवे पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन्हीं दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चार महीने पहले अप्रैल में तत्कालीन एआरटीओ वीरेंद्र सिंह तथा सीओ ट्रैफिक द्वारा संयुक्त रूप से कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र में गड्ढों का निरीक्षण किया गया था। पर गड्ढों को ठीक करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। और तो और इस मार्ग पर इन्हीं गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटना हो रही हैं। यह भी पढ़ें- Meerut News: कांवड़ यात्रा से पूर्व बदहाल हुई गंगनहर पटरी अब जबकि कांवड़ यात्रा का समय नजदीक आ रहा है। फिर भी जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। वर्षा होने पर इ...