मुजफ्फरपुर, अप्रैल 30 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे के निर्माण के दायरे में आने वाली भूमि की खरीद-बिक्री पर रोक रहेगी। इस संबंध में एक्सप्रेस-वे के परियोजना निदेशक आशुतोष सिन्हा ने डीएम सुब्रत कुमार सेन को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि परियोजना के अंतर्गत आने वाले गांवों की स्थलीय जांच की गई है। भू-अर्जन की अधिसूचना की भूमि राशि पोर्टल पर अपलोड की जा रही है। एक्सप्रेस-वे के दायरे में आने वाले गांवों में मीनापुर का गोरीगामा, नंदना, मजलिस प्राणनाथ उर्फ खरहर, कोइली, गोसाइंपुर टेंगराहां, तुर्की खरारू, सलेमापुर, टेंगराहां गोसाईंपुर, मजलिस माधो उर्फ छपरा, मकसूदपुर, मानिकपुर, नेहालपुर, विशुनपुर राजे, धर्मपुर नारायण, रामपुरहरि, और मदारीपुर, बोचहां अंचल के नरमा, मथुरापुर जयराम, नरकटिया, जगन्नाथपुर, लालपुर, बरहेता गंगार...