मोतिहारी, मार्च 30 -- रक्सौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेल मंत्रालय ने रक्सौल से दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थल तिरुपति के लिए नई ट्रेन को स्वीकृति दी है। ट्रेन गाड़ी संख्या 17434/17433 रक्सौल तिरुपति एक्सप्रेस के नाम से नियमित रूप से संचालित होगी। इसकी जानकारी रविवार को क्षेत्रीय सांसद डॉ संजय जायसवाल ने दी। इस नई ट्रेन के शुरू होने से नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर और दक्षिण भारत के मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के बीच धार्मिक व सांस्कृतिक संपर्क और मजबूत होगा। इससे न केवल श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा, बल्कि क्षेत्र में व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इस उपलब्धि पर रक्सौल विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने सांसद के प्रति आभार जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...