रक्सौल में सोलर मेले का हुआ आयोजन
मोतिहारी, अगस्त 21 -- रक्सौल। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर शुक्रवार को रक्सौल अंचल कार्यालय परिसर में सोलर मेले का आयोजन किया गया। एनबीपीडीसीएल के विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, रक्सौल की ओर से आयोजित मेले का उद्घाटन मोतिहारी के अधीक्षण अभियंता राकेश रौशन ने किया। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर योजना के वाहन को रवाना किया। मेले में विभिन्न बैंकों और अधिकृत सौर ऊर्जा कंपनियों के प्रतिनिधियों ने एक दर्जन स्टॉल लगाए। सोलर सिस्टम लगवाने के इच्छुक उपभोक्ताओं के लिए मौके पर ही पंजीकरण की सुविधा दी गई। कुल 36 आवेदन प्राप्त हुए। विशेषज्ञों ने घरेलू सोलर सिस्टम लगाने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, बिजली उत्पादन आदि की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया: सोलर मेला आज यह भी पढ़ें- Purnia News: पूर्णिया में सोलर मेला : शामिल हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.