मोतिहारी, मार्च 30 -- रक्सौल, नसं। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को लेकर कमर्शियल गैस बंद होने से रक्सौल के दर्जनों दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, चाय व नाश्ता की दुकान बंद हो गए हैं। शहर के होटल संघ के राजेश वाधवानी, हरिशंकर खत्री के नेतृत्व में दर्जनों दुकानदारों ने एसडीएम मनीष कुमार को ज्ञापन देकर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की है, जिससे व्यापार सुचारु हो सके। वहीं रसोई गैस की किल्लत गहराने लगी है। इससे उपभोक्ता भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक स्थिति गंभीर बनी हुई है। कई घरों के चूल्हे ठंडे पड़ गए हैं। रक्सौल शहर में भी इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है, जहां दर्जनों होटल और रेस्टोरेंट बंद हो चुके हैं। रक्सौल के होटल संचालक राजेश वाधवानी ने बताया कि कमर्शियल गैस की आपूर्ति बाधित होने के कारण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.