मोतिहारी, दिसम्बर 15 -- रक्सौल,एक संवाददाता। रक्सौल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) की कार्यप्रणाली एक गंभीर विरोधाभास पेश कर रही है । केंद्र में डेंटल सहित तीन सीनियर एमबीबीएस डॉक्टर पदस्थापित हैं। जिनमें एक स्वयं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी हैं। इसके बावजूद, केंद्र पर उपचार सेवाएं पूरी तरह से ठप्प हैं। अनुमंडल अस्पताल संचालन के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज बंद: अनुमंडल अस्पताल की स्थापना इसी पीएचसी परिसर में ज़मीन की कमी के चलते की गई थी। विभागीय निर्देश के अनुसार, इसके बाद से पीएचसी में उपचार और इलाज की सेवाएं तकनीकी रूप से बंद कर दी गई हैं। वर्तमान में, सभी उपचार सेवाएं अनुमंडल अस्पताल में स्थानांतरित कर दी गई हैं। उपचार बंद होने के बाद पीएचसी की मुख्य जिम्मेदारी ज़मीनी स्तर पर स्वास्थ्य कार्यक्रमों की फील्ड मॉनिटरिंग औ...