अररिया, जुलाई 22 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। सीमांचल के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रक्सौल-जोगबनी द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस (15501/02) को अररिया-ठाकुरगंज-न्यू जलपाईगुड़ी होते हुए गुवाहाटी के रास्ते डिब्रूगढ़ तक विस्तारित किए जाने की मांग को रेलवे प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। समस्तीपुर रेल मंडल की मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (डीआरयूसीसी) की बैठक में उठे इस प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड भेजने का निर्णय लिया गया है। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो सीमांचल और पूर्वोत्तर भारत के बीच रेल संपर्क को नई मजबूती मिलेगी। समस्तीपुर के मंथन सभागार में आयोजित बैठक में फारबिसगंज निवासी डीआरयूसीसी सदस्य एवं सांसद के रेल प्रतिनिधि विनोद सरावगी ने यात्रियों की सुविधा, नई ट्रेनों के परिचालन तथा रेल आधारभूत संरचना के विकास से जुड़े कई महत्वपूर...