मोतिहारी, जून 29 -- रक्सौल। रक्सौल प्रखंड में 127 विद्यालय हैं,जिसमे 60प्राथमिक विद्यालय,52 मध्य तथा 15 माध्यमिक सरकारी विद्यालय हैं, इन सभी विद्यालयों में कार्यरत संविदाआधारित सफाई कर्मियों का पिछले पांच माह से मानदेय भुगतान न होने से विद्यालयों की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। आर्थिक संकट से जूझ रहे सफाई कर्मियों ने नियमित सफाई कार्य में रुचि कम कर दी है, जिससे अनेक विद्यालयों में गंदगी बढ़ने लगी है,जिसको देखते हुए, प्रधानाध्यापक स्वयं सफाई व्यवस्था सम्भालने को विवश हैं। प्रधानाध्यापक बताते हैं कि आठ माह से सफाई कर्मियों का मानदेय रुका हुआ था,जिसमे चार माह का वेतन का हुआ है।मानदेय समय पर न मिलने से सफाई कर्मी आर्थिक कठिनाई में हैं। यह भी पढ़ें- विद्यालयों की सफाई व्यवस्था चरमरायी शीघ्र भुगतान न होने पर व्यवस्था और बिगड़ने की आशंका ह...