मोतिहारी, फरवरी 19 -- रक्सौल। मैट्रिक परीक्षा के प्रथम दिन मंगलवार को रक्सौल के पांच परीक्षा केंद्रों पर भारी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा संचालित हुई। इस दौरान एसडीएम मनीष कुमार ने रक्सौल के कस्तूरबा कन्या उच्चविद्यालय,हजारी मल उच्च विद्यालय, चन्द्रशील स्कूल, संत वेसिल स्कूल नोनियाडीह, शिव शंकर सिंह उच्च विद्यालय रघुनाथपुर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा पूर्णतः पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त ढंग से संचालित होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए, कहा कि किसी भी केंद्र पर केन्द्राधीक्षक अथवा वीक्षक की संलिप्तता कदाचार में पाई गई तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.