साहिबगंज, मई 7 -- बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड के रक्सो गांव में बना मोबाइल टावर शोभा की वस्तु बन गया है। दो माह से टावर खराब है। टावर खराब रहने से ना तो मोबाइल पर बात हो पाती है ना नेट चलता है। ग्रामीणों का कहना है कि जरूरी कॉल के लिए एक किलोमीटर दूरी तय कर बांझी जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि सबसे अधिक समस्या गर्भवती माता के प्रसव के समय ममता वाहन व 108 एम्बुलेंस को कॉल करने में होती है। कॉल लगता हीं नहीं है। ग्रामीणों ने टावर चालू नहीं होने की स्थिति में आंदोलन की धमकी दी है। यह भी पढ़ें- रक्सो में मोबाइल टावर बना शोभा की वस्तु

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...