पलामू, दिसम्बर 26 -- छतरपुर। जिले के सुदूरवर्ती नौडीहा प्रखंड के महुअरी गांव के अनुसूचित जाति बहुल टोला रक्सीटाड़ में मुखिया हैवंती देवी ने सामाजिक सहयोग से जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। सामाजिक संस्था के पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने दो से तीन दिन में अन्य गांवों के असहाय लोगों को कंबल देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को वस्त्र, कंबल आदि उपलब्ध कराया जा रहा है। पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी, उप-मुखिया पुष्पा देवी, समाजसेवी प्रभु शर्मा, सतेन्द्र चौधरी, संजय माली, हरिओम रजक, मुकेश कुमार सिंह, रौनक माली, कश्यप प्रजापति, मनोज कुमार पटेल आदि मौके पर सक्रिय रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...