छपरा, अप्रैल 4 -- रसूलपुर। थाना क्षेत्र की असहनी पंचायत स्थित रामनंदन हाईस्कूल योगिया में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम में अगलगी पर वर्गों में चर्चा हुई। प्रधानाध्यापक लाल बाबू यादव ने कहा कि अप्रैल व मई महीने में तेज हवा के कारण हर साल आग लगने की घटना घटित होती है।कहा कि आपदा भले रोका नहीं जा सकता पर उचित प्रबंधन हो तो इससे होने वाली हानि को कम किया जा सकता है।जरूरी है कि गांवों में आग जैसी आपदा के पूर्व हम सजग रहें और आपदा प्रबंधन से जुड़ी जानकारी गांव के लोगों के बीच दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...