देवघर, सितम्बर 12 -- देवघर, प्रतिनिधि। थाईलैंड में आयोजित एशिया पैसिफिक योगासना चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए देवघर के बाल योग खिलाड़ी रक्षित झा ने कांस्य पदक हासिल कर देवघर के साथ पूरे देश का नाम रोशन किया। देवघर आगमन पर जिला ओलंपिक संघ एवं खेल जगत से जुड़े पदाधिकारियों ने रक्षित का जोरदार स्वागत व सम्मान किया।

सम्मान समारोह स्थानीय स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह में देवघर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े ने रक्षित झा का स्वागत किया। मौके पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े ने रक्षित झा को पुष्प माला व बुके देकर सम्मानित किया। प्रोत्साहन स्वरूप 5,100 रुपए नकद राशि भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि रक्षित झा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर थाईलैंड में देवघर सहित पूरे देश का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि देवघर क...