हल्द्वानी, जनवरी 7 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीनियर पुरुष जिला क्रिकेट लीग में बुधवार को जीएनजी क्रिकेट ग्राउंड पर डीके स्पोर्ट्स ने एचसीएफ को 226 रनों से हरा दिया। रक्षित डालाकोटी ने 102 गेंदों में 10 छक्के और 17 चौके जड़ते हुए तूफानी 175 रन की पारी खेली। डीके स्पोर्ट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवरों में 7 विकेट पर 360 रनों का मजबूत स्कोर बनाया। एचसीएफ की ओर से दिग्विजय सिंह ने 3, अनिरुद्ध तिवारी ने 2 विकेट हासिल किए। जवाब में एचसीएफ की टीम 35 ओवर में मात्र 134 रन पर सिमट गई। विदित जोशी (33), अतुल (23) और मनीष (21) ही कुछ देर टिक सके। डीके स्पोर्ट्स के गुरसिमर सिंह ने 4, आयुष तिलारा व राकेश बिष्ट ने 2-2 विकेट झटके। रक्षित मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए। अंपायर विजय आर्या व शिवम प...