रुद्रपुर, मार्च 28 -- खटीमा। अल्केमिस्ट सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के छात्र रक्षित राणा का चयन सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में हुआ है। अपनी मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का शानदार प्रदर्शन करते हुये रक्षित ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की परीक्षा में 400 में से 328 अंक प्राप्त कर उत्तराखण्ड में दितीय स्थान प्राप्त किया। रक्षित के पिता नरेन्द्र सिंह राणा एक षिक्षक है एवं माता मंजू राणा गृहणी है। छात्र की इस उपलब्धि पर चेयरपर्सन डॉ. दिव्या रावत, प्रधानाचार्य डॉ. जेपी गंगवार एवं उप प्रधानाचार्या बिन्दु बत्रा ने बधाई दी। विघालय परिवार ने रक्षित की सफलता को अनुशासन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और निरंतर प्रयास का परिणाम बताते हुये अन्य विद्यार्थियों को उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...