धनबाद, फरवरी 2 -- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन के मौके पर एमपीएल में आयोजित समारोह में सुरक्षा को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया गया। प्लांट परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी। वक्ताओं ने कहा सुरक्षा सिर्फ नियम नहीं,यह जीवन का अभिन्न अंग है। इसे हर पल सर्वोपरि रखा जाना चाहिए। यह कार्यक्रम सिर्फ अभियान तक सीमित न रहे, बल्कि यह सोच और व्यवहार का स्थायी हिस्सा बने। उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। एमपीएल के सीइओ बासुदेव हांसदा ने कार्यक्रमों की सराहना करते हुए अपने संदेश में कहा कि सुरक्षा कोई औपचारिकता नहीं, बल्कि जीवन की निरंतर साधना है।सुनिश्चित करें कि यह अभियान 365 दिन जीवित रहे, ताकि हर सफर सुरक्षित हो और हर घर में खुशियां बनी रहें। उन्होंने कहा एक छो...