रांची, अप्रैल 25 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में शनिवार को मानवाधिकार विषय पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के विशेष मॉनिटर प्रो कन्हैया त्रिपाठी उपस्थिति थे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षित, समावेशी और समानता-आधारित शैक्षणिक वातावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। सत्र के दौरान विश्वविद्यालय की ओर से लिंग भेदभाव सहित किसी भी प्रकार के भेदभाव के प्रति शून्य सहनशीलता सुनिश्चित करने की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। प्रस्तुति में परिसर में जागरुकता, संवेदनशीलता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में मानवाधिकार और लैंगिक संवेदनशीलता को पाठ्यक्रम में शामिल करने के प्रयासों पर भी चर्चा की गई। जिसमें बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.