रांची, मार्च 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने अष्टलक्ष्मी दर्शन युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत अरुणाचल प्रदेश का शैक्षणिक व सांस्कृतिक भ्रमण किया। दल में रुचिका कुमारी, रुचि टोप्पो, संदीप राणा और दिप्तांशु कुमार शामिल थे, जिनका मार्गदर्शन डॉ. ओइनाम घनश्याम खुमांचा ने किया। भ्रमण का मुख्य उद्देश्य युवाओं के बीच सांस्कृतिक समझ, राष्ट्रीय एकता और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना था। विद्यार्थियों ने उत्तर-पूर्व भारत की समृद्ध परंपराओं, जनजीवन और विरासत को करीब से समझा और स्थानीय समुदायों के साथ झारखंड की गौरवशाली संस्कृति साझा की। इस अनुभव ने विद्यार्थियों को देश की विविधता और सामाजिक-सांस्कृतिक गहराई से परिचित कराया। रजिस्ट्रार डॉ. हेमेंद्र कुमार भगत ने पूरी टीम को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.