शाहजहांपुर, मार्च 24 -- जलालाबाद। सोमवार को तहसील परिसर में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे की मौजूदगी में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़े विषयों पर जानकारी दी गई। मिशन शक्ति स्टॉल के माध्यम से हेल्पलाइन नंबर, सरकारी योजनाएं, आत्मरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और घरेलू हिंसा से संबंधित जानकारी दी गई। महिलाओं को किसी भी समस्या में पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...