गोपालगंज, मार्च 17 -- थावे। एक संवाददाता थावे स्थित होमगार्ड कार्यालय में बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ, जिला शाखा के प्रतिनिधियों के चुनाव को लेकर नामांकन, नाम वापसी और चुनाव चिह्न का वितरण सोमवार देर शाम संपन्न हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक सुदेश्वर प्रसाद ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए छह, दो उपाध्यक्ष पद के लिए चार, सचिव पद के लिए पांच, उपसचिव पद के लिए दो तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है। वहीं कई पदों पर निर्विरोध चुनाव भी हुआ है। महिला अध्यक्ष पद पर अनु देवी, महिला सचिव पद पर डिम्पल देवी, महिला सदस्य के रूप में सविता कुमारी व सरोज पांडेय चुनी गईं। संगठन सचिव पद पर शमशाद अली, सुभाष सिंह, दीपू कुमार यादव व निखिल कुमार तथा कार्यालय सचिव पद पर सूरज कुमार व जवाहर कुमार य...