प्रयागराज, फरवरी 5 -- रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (पेंशन) कार्यालय के परिसर में गुरुवार को दो दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान शुरू हुआ। रक्षा लेखा लेखा नियंत्रक उमा शंकर कुशवाहा ने विभाग के कर्मचारियों के स्वास्थ्य शिविर और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का उद्घाटन किया। शिविर के पहले दिन बीएमडी, ईसीजी आरबीसी, ब्लड प्रेशर के साथ दांत और आंख की जांच की गई। इस अवसर पर अपर नियंत्रक आशीष यादव, संयुक्त निदेशक विजय शर्मा, उप नियंत्रक दीपक कुमार, सहायक नियंत्रक वीरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। शिविर में सीएमओ की ओर से डॉ. रवि कुमार, डॉ. पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, प्रियंका अग्रहरि, डॉ. अनुभूति एस कुंद्रा, डॉ. समीर श्रीवास्तव, डॉ. मोनिका शैलेश, डॉ. घनश्याम आर्या, डॉ. सुभाष पटेल, डॉ. देवराज गौतम, डॉ. डीएन राम, डॉ. सुधांशु शर्मा, फार...