रांची, जून 16 -- रांची। सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिष्ठित समाजसेवी हस्तियों को सम्मानित किया। कांके रोड स्थित भुवालका हाउस में आयोजित समारोह में समाजसेवी एवं व्यवसायी संजय सर्राफ को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया। सेठ ने संजय सर्राफ को अंगवस्त्र एवं शॉल ओढ़ाकर, स्मृति-चिन्ह तथा विशेष पुस्तिका भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने नि:स्वार्थ भाव से कार्य कर रहे समाजसेवियों के योगदान की प्रशंसा की। वर्तमान में सर्राफ झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन में प्रांतीय संयुक्त महामंत्री, विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग समेत कई संगठनों में सक्रिय हैं। यह भी पढ़ें- रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रबुद्ध नागरिक को किया सम्मानित कार्यक्रम में सांसद अजय मारू, पार...