रांची, दिसम्बर 10 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर, बुधवार को सैनिक कल्याण निदेशालय रांची की ओर से रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को सशस्त्र सेना झंडा दिवस का बैच लगाकर सम्मानित किया गया। निदेशक ब्रिगेडियर निरंजन कुमार (सेवानिवृत्त), कर्नल एसपी गुप्ता (सेवानिवृत्त), लेफ्टिनेंट कर्नल पीके झा (सेवानिवृत्त) एवं अन्य पदाधिकारियों ने उनका यह सम्मान किया। इस दौरान, निदेशक निरंजन कुमार ने पूर्व सैनिक संघ के सदस्यों तथा सैनिक बाजार के सभी दुकानदारों के साथ एक बैठक भी की। बैठक में उन्होंने सशस्त्र सैन्य दिवस का महत्व बताते हुए, सभी को देश के प्रति अपना बहुमूल्य योगदान देने के लिए प्रोत्साहित एवं प्रेरित किया। सोनी मेहता, रजनीकांत, मो. शकील अहमद, मो. रिजवानुल हक, मो. फिरोज खान आदि लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान...