कानपुर, जुलाई 13 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय सुरक्षा कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अशोक सिंह ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर रक्षा क्षेत्र के कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ओईएफ फूलबाग कानपुर किला मजदूर यूनियन के महामंत्री समीर बाजपेई ने बताया कि बैठक में रक्षा कर्मचारियों के सेवा संबंधी कई महत्वपूर्ण विषय उठाए गए। इनमें रक्षा क्षेत्र में 100 प्रतिशत मृतक आश्रित भर्ती लागू करने, एमटीएस कर्मचारियों को फोर ग्रेड स्ट्रक्चर देने, औद्योगिक कर्मचारियों को नियमित वर्दी भत्ता प्रदान करने, सभी रिक्त पदों पर नियमित सरकारी भर्ती करने, रक्षा प्रतिष्ठानों में ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने तथा सभी विभागों में जेसीएम-2 और जेसीएम-3 की बैठकें समय पर आयोजित कराने की मांग प्रमुख रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...