रक्षा मंत्री से मिलीं महापौर, विकास कार्यों पर चर्चा के साथ राजनीतिक अटकलें भी तेज
लखनऊ, अगस्त 4 -- महापौर सुषमा खर्कवाल ने मंगलवार को रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह से उनके नई दिल्ली आवास पर शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान लखनऊ नगर निगम द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और शहर की आधारभूत व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के प्रयासों पर चर्चा हुई। महापौर ने रक्षा मंत्री को नगर निगम की विभिन्न परियोजनाओं और शहर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने लखनऊ के समग्र विकास के लिए मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।हालांकि इस मुलाकात के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। नगर निगम के गलियारों में चर्चा है कि हाल ही में भाजपा पार्षद दल के उपनेता पद पर मेयर के धुर विरोधी मुन्ना मिश्रा, मुख्य सचेतक पद पर मुकेश सिंह मोंटी और सचेतक के पद पर अमित चौधरी की नियुक्तियां की गईं। इसको लेकर महापौर अस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.