मुजफ्फर नगर, सितम्बर 3 -- मुजफ्फरनगर ग्रेटर नोएडा में आयोजित इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (आईआईए) की 35वीं वार्षिक आम सभा में मुजफ्फरनगर चैप्टर ने शानदार प्रदर्शन कर एक ही वर्ष में तीन राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किए हैं। देश भर से लगभग 1,200 उद्यमियों की उपस्थिति वाले इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुज़फ्फरनगर चैप्टर को तीन अलग-अलग श्रेणियों में द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया।चैप्टर चेयरमैन अमित जैन के कुशल नेतृत्व में मुज़फ्फरनगर चैप्टर ने यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2025-26 के लिए चैप्टर को सर्वश्रेष्ठ कार्यशील चैप्टर पुरस्कार, जिला उद्योग बंधु उपस्थिति पुरस्कार और स्टार चैप्टर मंथन बैठक पुरस्कार प्रदान किए। यह भी पढ़ें- आईआईए बरेली को मिला बेस्ट चैप्टर का अवार्ड इन पुरस्कारों ने जिले के संपूर्...