देवघर, जुलाई 19 -- देवघर कार्यालय संवाददाता। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मुख्यालय द्वारा शनिवार को नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के स्पीकर हॉल में नेशनल डॉक्टर्स डे अवार्ड्स समारोह 2026 का आयोजन किया गया। चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट और अनुकरणीय योगदान देने वाले डॉक्टरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में देशभर के प्रतिष्ठित चिकित्सा पेशेवरों, स्वास्थ्य क्षेत्र के नेताओं और गणमान्य हस्तियों ने हिस्सा लिया। समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, राज्यसभा सांसद मयंकभाई जे. नायक विशिष्ट अतिथि के रूप में रहे। मुख्य अतिथि सहित अन्य ने देश की भलाई और जनता के स्वास्थ्य के प्रति चिकित्सा जगत के अटूट समर्पण की सराहना की।

सम्मानित डॉक्टर डॉक्टरों द्वारा समाज की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूर...