आगरा, जून 13 -- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को आगरा रोड पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। एपी इंटर कॉलेज मैदान में उनकी जनसभा होगी। शनिवार दिन भर कार्य्रक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। जिलाधिकारी मनीष बंसल तथा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात, पेयजल, पार्किंग और जनसुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं का परीक्षण किया। आयोजक डा. राजेन्द्र सिंह के अनुसार जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...