हरदोई, जुलाई 2 -- हरदोई। कांग्रेस ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर संसद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा दिए गए बयान पर सवाल उठाते हुए उनके इस्तीफे और देश से माफी की मांग की है। गुरुवार को निवर्तमान जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने यह मांग उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद में 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान जवानों की शहादत से जुड़े प्रश्न पर रक्षामंत्री ने नहीं का उत्तर देकर सदन को गुमराह किया, जबकि बाद में सरकार ने जवानों की शहादत स्वीकार की। सात जुलाई को रक्षा मंत्री हरदोई आकर स्वतंत्रता सेनानी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्वर्गीय ठाकुर धर्मगज सिंह सोमवंशी की प्रतिमा का अनावरण करने वाले हैं। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर कांग्रेसजन जल्द ही राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर रक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करेंगे। पूर्व शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी, ...