रक्षा मंत्री करेंगे भगत सिंह व लाला लाजपत राय की प्रतिमाओं का लोकार्पण
लखनऊ, अगस्त 27 -- देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रविवार को चौक स्थित सुगंध पार्क में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह और अमर शहीद लाला लाजपत राय की स्मृति में स्थापित प्रतिमाओं का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुद्वारा लाजपत नगर गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष चरनजीत सिंह और सरदार भगत सिंह कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन के अध्यक्ष सर्वजीत सिंह ने बताया कि यह आयोजन देश के महान क्रांतिकारियों के त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति को नमन करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह और लाला लाजपत राय का जीवन देश की युवा पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रतिमाओं की स्थापना का उद्देश्य नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से परिचित कराना है। कार्यक्रम के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.