देहरादून, जून 23 -- रक्षा मंत्रालय के रिटायर अफसर समेत दो लोगों को साइबर ठगों ने आठ लाख रुपये का चूना लगा दिया। दोनों शिकायतों पर राजपुर थाना पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना में रक्षा मंत्रालय से रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर जनरल वीर भद्र पचनंदा निवासी शिप्रा विहार, कैनाल रोड शिकार बने हैं। उन्होंने अपनी तहरीर में बताया कि 27 मई की रात उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया। अनजाने में उसे खोलते ही उनके फोन की स्क्रीन हैंग हो गई। कुछ समझ पाते उससे पहले ही 15-20 मिनट के भीतर उनके एसबीआई योनो ऐप को हैक कर जालसाजों ने एनईएफटी व यूपीआई के जरिए खाते से छह लाख रुपये उड़ा लिए। यह भी पढ़ें- रिटायर्ड जिला जज के पीपीएफ खाते में साइबर सेंध, 8.77 लाख की ठगी पीड़ित ने तत्काल 1930 हेल्पलाइन और साइबर सेल में शिका...