प्रयागराज, मार्च 21 -- प्रयागराज। प्रयागराज में पहली बार रक्षा भूमि पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण टाउनशिप बनाने की योजना बनाई है। बीते दो महीने से इरादतगंज स्थित दशकों से अनुपयोगी सेना की हवाई पट्टी पर टाउनशिप बनाने की चर्चा थी। प्रशासन के साथ पीडीए हवाई पट्टी का सर्वे भी कर रहा था। अब सेना की हवाई पट्टी पर टाउनशिप बनाने के प्रस्ताव पर पीडीए बोर्ड की मोहर लग गई है। पीडीए ने हवाई पट्टी का सर्वे पूरा कर लिया है। अब पीडीए हवाई पट्टी की जमीन देने के लिए रक्षा संपदा कार्यालय में आवेदन करेगा। पीडीए को हवाई पट्टी की लगभग 80 हेक्टेयर भूमि चाहिए। टाउनशिप के लिए हवाई पट्टी के आसपास भी सामान्य भूमि भी लेने की योजना है। इसी योजना के मद्देनजर बीते आठ मार्च को प्रशासन ने हवाई पट्टी के आसपास ईंट भट्ठे का अवैध कब्जा हटाया था।पीडीए के सचिव अजीत कुमार सिंह ...