आरा, जुलाई 23 -- आरा, निज प्रतिनिधि मशीनीकृत इन्फैंट्री रेजिमेंट के रिकॉर्ड्स की ओर से गुरुवार को आउटरीच कार्यक्रम मिशन निरंतर मिलाप 1.0 : चरण चार (केंद्रीय पूर्व क्षेत्र) के अंतर्गत गुरुवार को आरा के संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में अग्निपथ योजना और रक्षा बलों में उपलब्ध विभिन्न कमीशन प्रवेश के अवसरों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन पूर्व सैनिक समिति के अध्यक्ष कर्नल एसके सिंह (सेवानिवृत्त) और विद्यालय की प्राचार्या अर्चना कुमारी के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय रक्षा बलों में उपलब्ध विभिन्न करियर अवसरों, अग्निपथ योजना, चयन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड और कमीशन प्राप्त करने के विभिन्न मार्गों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करना था। इसमें 157 छात्र और 135 छात्राएं शामिल हुईं। सभी ने उत्साह...