साहिबगंज, अगस्त 27 -- साहिबगंज। रक्षा बंधन से पहले झारखंड सरकार के महिला, बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष के अगस्त 2026 के साहिबगंज जिले के पात्र लाभुकों को सम्मान राशि भेजी गई। जिले के करीब 1,71,270 पात्र लाभुकों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की सम्मान राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजी गई। योजना के तहत प्रत्येक लाभुको को एक माह की कुल 2,500 रुपये की सम्मान राशि दी जाती है। इस क्रम में जिले के लाभुकों के बैंक खातों में कुल 42,81,75,000 रुपये सम्मान राशि भेजी गई है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का उद्देश्य राज्य की पात्र महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। यह भी पढ़ें- जीविका दीदियों को रक्षाबंधन का तोहफा 4.78 करोड़ भुगतान जिला ...