नई दिल्ली, अगस्त 3 -- रक्षा बंधन पर इस साल चंद्र ग्रहण लग रहा है। इस दिन ब्लड मून का नजारा भी देखा जा सकेगा। इस दौरान चंद्रमा लाल रंग में नजर आएगा। आपको बता दें कि 96 फीसदी चांद ही धरती की सेंट्रल डार्क शैडो से गुजरेगा और इसलिए चंद्रग्रहण के दौरान यह ब्लडमून लगेगा। चंद्रमा गहरे कॉपर लाल रंग और छोटी सिल्वर लाइन के साथ दिखने लगेगा। रक्षा बंधन के दिन यह नजारा देख सकेंगे। चंद्र ग्रहण लग रहा है तो इस ग्रहण को लेकर चिंता इस बात की भी होगी कि क्या राखी बांधन के समय में बदलाव किया जाएगा। भद्रा के अलावा क्या ग्रहण का सूतक काल भी माना जाएगा। आइए आपकी चिंता यहीं दूर किए देते हैं।5 घंटे के लिए लगेगा चंद्र ग्रहण आपको बता दें कि ग्रहण का कुल समय 5 घंटे 39 मिनट तक होगा। ग्रहण 28 अगस्त को सुबह 6.32 पर लगरहा है और दोपहर 12.32 तक रहेगा। इसका मतलब है कि ग्र...