रक्षा बंधन पर महिलाएं बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी
फरीदाबाद, अगस्त 15 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। भाई-बहन के प्रेम भरे त्योहार रक्षा बंधन पर प्रत्येक साल की तरह इस साल भी महिलाएं और उनके 15 साल तक के बच्चे हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा का आनन्द ले सकेंगे। जिसकी तैयारी विभाग ने शुरू कर दी हैं, हालांकि शनिवार तक विभाग ने लिखित आदेश जिला मुख्यालय पर नहीं भेजे थे, लेकिन अधिकारियों को उम्मीद है कि हमेशा की तरह अवश्य ही महिलाओं व उनके बच्चों का सफर मुफ्त होगा। रोडवेज के अधिकारियों की माने तो रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त का है। इसलिए 27 अगस्त की दोपहर 12 बजे से लेकर 28 अगस्त की देर रात महिलाओं व बच्चों का सफर मुफ्त होने की उम्मीद है। महिलाओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए ड्राइवरों और कंडक्टरों की छुट्टी पर भी रोक लगाई जाएगी। इसके लिए विभाग द्वारा बस अड्डे पर आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.