हापुड़, जून 15 -- नगर क्षेत्र स्थित एक फार्म हाउस में आयोजित गौ रक्षा धर्म युद्ध यात्रा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग और गौभक्त शामिल हुए। कार्यक्रम में ज्योर्तिमठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने गौ संरक्षण और गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया। अपने संबोधन में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष महत्व है और उनके संरक्षण के लिए समाज को एकजुट होकर आगे आना चाहिए। उन्होंने गौशालाओं के निर्माण और गौवंश की सुरक्षा के लिए व्यापक जनजागरण अभियान चलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाते हुए गौ संरक्षण को लेकर ठोस कदम उठाने की आवश्यकता बताई।सभा में मौज...