प्रयागराज, मई 5 -- प्रयागराज। कैंट इलाके में चल रहे सेना के नार्थ टेक सिम्पोजियम के दूसरे दिन केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि रहे। यहां उन्होंने रक्षा क्षेत्र को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि रक्षा के क्षेत्र में प्राइवेट सेक्टर की मदद से देश और आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होंने कहा कि प्राइवेट सेक्टर के याोगदान को 23 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी करना है। जिसके बाद इस क्षेत्र में देश और मजबूत होगा। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री कैंट क्षेत्र में चल रहे तीन दिवसीय सिम्पोजियम के दूसरे दिन आए थे। दूसरे सत्र में केंद्रीय राज्य मंत्री विज्ञान एवं तकनीकी विभाग डॉ. जितेंद्र सिंह यहां आएंगे। बुधवार को समापन के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन का कार्यक्रम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...