नई दिल्ली, मार्च 5 -- जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के अध्यक्ष सैयद सआदतुल्लाह हुसैनी ने ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि ये हमले अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन हैं जिनसे भारी तबाही और निर्दोष बच्चों की मौत हुई है। हुसैनी ने चेतावनी दी कि इस संघर्ष को बड़े क्षेत्रीय युद्ध में नहीं बदलना चाहिए। उन्होंने ईरान को भी सलाह दी कि उसे अपनी रक्षा करते समय संयम बरतना चाहिए। उसके हमलों से पड़ोसी अरब देश प्रभावित ना हों। उन्होंने भारत सरकार और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से शांति बहाली और कूटनीतिक समाधान के लिए तुरंत हस्तक्षेप करने की अपील की। अपडेट जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...