गोरखपुर, अगस्त 19 -- कुसम्ही हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर के आराजी मतौनी निवासी निहाल नितिन सिंह ने देश की नवरत्न रक्षा कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) में रिसर्च साइंटिस्ट पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। निहाल ने सेंट जोसेफ स्कूल, खोराबार से हाईस्कूल और डिवाइन इंटर कॉलेज से इंटर की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद केएनआईटी, सुल्तानपुर से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में बीटेक किया। कोडिंग और रक्षा तकनीक में रुचि रखने वाले निहाल ने प्रतियोगी परीक्षा और साक्षात्कार में सफलता हासिल की। उनके पिता मनोज सिंह रेलवे कोऑपरेटिव बैंक में कार्यरत हैं, जबकि माता नीलमा सिंह गृहिणी हैं। सफलता पर गांव और परिवार में खुशी का माहौल है। निहाल ने सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...