रक्षा औद्यौगिक सहयोग बढ़ाएंगे भारत-आस्ट्रेलिया
नई दिल्ली, जून 1 -- भारत और आस्ट्रेलिया ने रक्षा औद्यौगिक सहयोग को और गहरा करने पर सहमति प्रकट की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को भारत यात्रा पर आए आस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स के साथ बैठक की। दोनों देश रक्षा सामग्री एवं सेवाओं पर जल्द एक करार करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर हा कि इस दौरान दोनों देशों ने रक्षा औद्योगिक सहयोग और जुड़ाव के रणनीतिक महत्व पर जोर दिया। द्विपक्षीय रक्षा उद्योग संबंधों में मजबूती के प्रतीक के रूप में अक्तूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया के पहले रक्षा व्यापार मिशन और ऑस्ट्रेलिया- भारत रक्षा उद्योग गोलमेज सम्मेलन का स्वागत किया। दोनों पक्षों ने रक्षा उद्योग, अनुसंधान और रक्षा सामग्री पर संयुक्त कार्य समूह के माध्यम से आगे के आदान-प्रदान की संभावनाओं पर सहमति व्यक्त की। दोनों मंत्रियों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.